मधुबनी-परीक्षा देने जा रहे छात्र से बाइक लूट मामले के एक अपराधी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड अंतर्गत परीक्षा देने मोटर साइकिल से जा रहे छात्र से थाना क्षेत्र के सप्ता कोशी नहर के रास्ते मे कुछ अपराध कर्मीयों के द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर उनसे मोटरसाइकिल छिनतई मामले में रहिका पुलिस ने एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत रहिका थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया है की हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव का रहने वाले बिपतु महतो ने एक आवेदन दिया की मेरा पुत्र 08 जनवरी 2026 को मधुबनी आमिर हुसैन कुल अहमद कॉलेज परीक्षा देने जा रहा था। इसी क्रम में कोसी नहर के रास्ते कुछ दूर जाने के बाद अपराधीयों ने से चारों तरफ से घेर लिया और पिस्टल के बल पर मोटरसाइकिल छीन लिया। इस दौरान बाइक सबार युवक के साथ मारपीट भी किया था। आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर लूट मे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लगातार छापेमारी की जा रही थी। लूट मे संलिप्त एक आरोपी को रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी का पहचान राजेश्वर महतो का पुत्र सुजीत महतो, गांव सप्ता थाना रहिका जिला मधुबनी के रूप में किया गया। हलाकि दो दिन पूर्व गिरफ्तार आरोपी के पिता राजेश्वर महतो और भाई अजीत महतो को पुलिस ने 60 बोतल देशी नेपाली शराब के साथ उनके घर से गिरफ्तार कर सलाखों मे भेज दिया है। लूट मामले मे गिरफ्तार सुजीत महतो को आरक्षी मार्ग वाहिनी दस्ता के माध्यम से न्यायिक हिरासत मे लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।उक्त जानकारी रहिका थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने दिया है।

Join us on: