पंकज कुमार जहानाबाद।
विभागीय निर्देशानुसार आज से सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी, कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधान द्वारा शुक्रवार के साथ साथ अब प्रत्येक सोमवार को अपने अपने कार्यालय मे जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। आज दिनांक 19 जनवरी, 2026 को इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित सभा कक्ष मे सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार मे भूमि विवाद, भू अर्जन, मुआवजा भुगतान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास इत्यादि से संबंधित मामले प्राप्त हुए। साथ ही पूरे जिले में विद्युत आपूर्ति कार्यालय में 86 आवेदन प्राप्त हुए और उसमें 41 आवेदनों पर कार्रवाई कर निष्पादन भी कर दिया गया है। सभी आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ समस्याओं को सुना गया तथा आवेदन के त्वरित निष्पादन हेतु स्थल पर ही संबंधित पदाधिकारियों को हस्तगत कराते हुए अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि आज से प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा तथा आमजनों की समस्या से रूवरु होते हुए उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि आज से जनता दरबार का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ साथ अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ, प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के समक्ष आयोजित किया जाएगा। सभी आवेदनों को गंभीरता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है।
आज के जनता दरबार मे जिला पदाधिकारी के साथ साथ उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम श्री तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुजीत कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन, निदेशक, डी. आर. डी. ए. रोहित कुमार मिश्रा, निदेशक, एन. ई. पी. सुदर्शन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, सुबोध कुमार, जिला विकास पदाधिकारी स्मृति, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नेहा, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री संजय कुमार, डी. पी. एम., स्वास्थ्य, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी जनता दरबार मे शामिल हुए।




