रिपोर्ट- संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड निवासी समाजसेवी डा० संतोष कुमार व अर्चना की 19 वर्षीया पुत्री व वैश्विक लैंगिक समानता कार्यकर्ता डा० जाह्नवी के सामाजिक यात्रा को अपनी डाक्यूमेन्ट्री फिल्म एवं विश्वस्तरीय पुस्तक मे शामिल करेगा नेल्सन मंडेला आधारित पुर्तगाल की वैश्विक संगठन ऊबून्तू लीडर्स एकेडमी.
साऊथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के सिद्धांत पर कार्यरत एवं उनके लोगों द्वारा संचालित इस संस्थान ने कम उम्र मे प्राप्त उपलब्धियों के कारण डा० जाह्नवी का चयन किया है.
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नेल्सन मंडेला जी को विदेशी होते हुए भी भारत सरकार ने “भारत रत्न” से सम्मानित किया था तथा ये रंगभेद आंदोलन के कारण 27 वर्ष जेल मे रहने के उपरांत साऊथ अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे.डा० जाह्नवी 2024 मे भारत से ऊबून्तू यूनाईटेड नेशंस की डेलीगेट भी रह चुकी है एवं अपने अन्य सामाजिक व ग्लैमरस कार्यों के अलावा नेल्सन मंडेला के विचारों को भी प्रसारित करती रहती है.विदित हो कि सामाजिक कार्यों मे कम उम्र से रूचि के कारण जाह्नवी को भारतकी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने राष्ट्रपति भवन बुलाया था एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय बैठक मे बुलावा आया था.साथ ही अमेरिका के कई संस्थानों ने जाह्नवी को सम्मानित पहले भी कर चुका है.जाह्नवी लैंगिक समानता,यौन व प्रजनन अधिकार,माहवारी आदि विषयों पर काफी मुखर है तथा हाल ही मे संयुक्त राष्ट्र के थर्ड कमिटी को भी संबोधित किया था.इसके अलावा जाह्नवी भारत की मिस टीन इण्डिया भी रह चुकी है व वर्तमान मे बालीवुड इण्डस्ट्री मे भी उभर रही है.
466/64 (मंडेला की कैदी संख्या) कैदी वाला ड्रेस पहन जब डा० जाह्नवी इस मीटिंग मे शामिल होती थी,तो अटपटा सा दिखता रहा होगा…लेकिन आज वही सब सोंच व मेहनत रंग लाया,जिस कारण वैश्विक डाक्यूमेन्ट्री व पुस्तक मे स्थान मिलने की सूचना ई-मेल से मिली है.
जाह्नवी के चयन पर भाई सी०ई०ओ० सूर्य़ांश ,चाचा सी०ए० अरूण कुमार सिंह,अधिवक्ता पंकज कुमार,समाजसेवी बिनोद बिनुराज सिंह,डा० कौशल कुमार सिंह आदि ने बधाई देते हुए कहा कि पूरा बिहार को जाह्नवी ने फिर से वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है.




