बाढ़ में चला बुलडोजर, मंदिर, ठाकुड़बाड़ी सभी धाराशाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ में बुलडोजर की जद में आज मंदिर और ठाकुरबाड़ी भी आ गये, जिसे धाराशाई कर दिया गया, उल्लेखनीय है की प्रगति यात्रा के दौरान बाढ़ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तरायण गंगा के तट पर स्थित उमानाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की सौगात दी थी। जिसको लेकर दूसरे फेज में अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर की कार्यवाई की गई है। मंदिर से सटे पूराने ठाकुरबाड़ी को तोड़ा गया है, मंदिर परिसर में दुकानदारों ने भी अतिक्रमण किया हुआ है अगले फेज में उसके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। मौके पर सीओ डाॅ नरेंद्र कुमार सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी मौजूद रही। उमानाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए पुराने धर्मशाला को गिरा दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उमानाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण पर खर्च करने का लक्ष्य रखा था। उमानाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मार्केट कॉम्प्लेक्स, आश्रय स्थल, सामुदायिक भवन और पार्किंग स्थल का निर्माण होना है।
अंचलाधिकारी डाॅ नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उमानाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पिछले साल प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया था। सती स्थान से मंदिर के पीछे तक कॉरिडोर और कई योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। विकास के क्रम में पुराने बिल्डिंग और अस्थाई अतिक्रमण को हटाना जरूरी था इसके कारण कार्य में देरी हो रही थी उसी के क्रम में आज दूसरे पेज में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है यह योजना का हिस्सा है आगे भी तीसरे फेज में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। सौंदर्यीकरण से उमानाथ मंदिर देश स्तर पर फेमस हो सके, इस मंदिर का महत्व अधिक है और यहां वैसा नही है, पुराना मंदिर होने के कारण विकास नही हो पाया था। मंदिर सौंदर्यीकरण में शाॅप का निर्माण होना है जहां स्थानीय दुकानदारो को प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन पांच छः महीने तक दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना परेगा। यहां सरकारी जमीन का जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव भेज दिया गया है, जो सरकारी जमीन योजना का हिस्सा है उसे अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
बाइट- डाॅ नरेंद्र कुमार सिंह, अंचलाधिकारी
प्रोफेसर कनक कुमारी, सचिव न्यास समिति

Join us on: