25 वर्षीय युवक का फंदे से लटकता शव मिलने से मचा सनसनी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गदियानी में एक युवक का फंदे से लटका शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला पवन शर्मा का पुत्र 25 वर्षीय अमित शर्मा के तौर पर हुई। वही शव को नगर थाना के पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गदियानी में रामबाबु शाह के मकान में बतौर किरायेदार के रूप में रहता था और शहर एवं आसपास के इलाके में पेंटिंग का कार्य करता था। वही मृतक के भाई ने बताया कि इनके ऊपर कर्ज बहुत था। उन्होंने कई लोगों से उधार रुपया लिया था। जिसके कारण वह हमेशा तनाव में रहता था। वही सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच करना शुरू कर दिया।

Join us on: