सकारात्मक प्रश्न करें, नेता प्रतिपक्ष खेल रहे हैँ कूद रहे हैँ इसमें मेरी रूचि नहीं – विजय सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कथित रूप से गायब रहने के सवाल पर भड़कते नजर आए। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे, जहां डीएम मिथलेश मिश्र ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।जिला अतिथि गृह में उपमुख्यमंत्री ने भू-राजस्व, खनन एवं नगर विकास व आवास विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही भू-राजस्व मामलों में पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए लंबित मामलों का निष्पादन का निर्देश अधिकारियों को दिया।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के एक मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कहा कि संबंधित व्यक्ति ने माफी मांग ली है और पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। वहीं अनुज सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब रहने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय में उनकी कोई रुचि नहीं है।

बाइट– विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम, बिहार।

Join us on: