:- रवि शंकर अमित!
पटना 04 जनवरी, 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, पूर्व सांसद श्री अरूण कुमार के पिता एवं घोसी से जदयू विधायक श्री ऋतुराज कुमार के दादा ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ब्रजनंदन शर्मा ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में लगातार शिक्षकों के हित में काम किया है। वे शिक्षकों के बीच ये काफी लोकप्रिय थे और शिक्षकों के सर्वमान्य नेता थे। उनके निधन से शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




