रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी 3 जनवरी (शनिवार) से जिला फुटबॉल संघ मधुबनी द्वारा डिस्ट्रीक्ट लीग आयोजित किया जा रहा है। जिला फुटबॉल संघ मधुबनी के सचिव सुनील कुमार प्रसाद ने बताया है कि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अन्तर्गत मधुबनी सीनियर फुटबॉललीग प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक राम कृष्ण महाविद्यालय मधुबनी के खेल मैदान में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में 12 टीमो को दो पुल में रखा गया है, प्रतिदिन तीन मैच अपराह्न 12:00 बजे के बाद से खेले जाएंगे। 03 जनवरी 2026 से शुरू हुए जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल 13 जनवरी 2026 को जबकि फाइनल मैच 14 जनवरी 2026 को खेला जाएगा।
सिनियर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता 2026 में बारह पंजीकृत फुटबॉल टीम हिस्सा ले रही है। इसमें इसके टीम प्रायोजक एवं पंजीकृत टीम निम्नलिखित हैं। इस सिनियर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजकों में शिव शक्ति हीरो आर० एफ० सी० रामपट्टी के टीम प्रायोजक के अलावे पूरे लीग के सह प्रायोजक भी हैं। वहीं एस० आर० ऐड्स मधुबनी प्रचार एवं प्रिंटिंग पार्टनर के अलावे वाय० एफ० सी० बाबूबरही के टीम प्रायोजक भी हैं, मिथिलांचल स्पोर्ट्स फाउंडेशन मधुबनी यंग्स के प्रायोजक हैं, रेमंड्स मधुबनी, आजाद क्लब भौआड़ा के प्रायोजक हैं, पोल स्टार स्कूल मधुबनी, टाऊन क्लब जयनगर के प्रायोजक हैं, होटल डी० जी० मधुबनी, यूथ क्लब जयनगर के प्रायोजक हैं, महादेव साह अमरनाथ प्रसाद ज्वेलर्स राजनगर, एस० एफ० सी० सिमरी के प्रायोजक हैं, क्रिब्स हॉस्पिटल बसुवाड़ा, जे० बी० एस० सी० बरही के प्रायोजक हैं। जबकि संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल जे० बी० एफ०सी० क्वाड छपराढी के प्रायोजक हैं, अमित मोबाइल मधुबनी के० एफ० सी० कपिलेश्वर के प्रायोजक हैं, महारानी होंडा मधुबनी के० एफ० सी० सुक्की के प्रायोजक हैं एवं विजय ट्रेडर्स मधुबनी बी० एफ० सी० कैथाही की टीम प्रायोजक है।
मौके पर जिला फुटबॉल संघ मधुबनी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि इस बार खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन एक नए कलेवर और नए रूप में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पहली बार विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिससे कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सके। जबकि जिला फुटबॉल संघ मधुबनी के मुख्य संरक्षक समीर कुमार महासेठ (पूर्व मंत्री बिहार सरकार), संरक्षक अरुण राय, मेयर नगर निगम, मधुबनी), उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव एवं पाण्डेय सुनीत कुमार, संयुक्त सचिव शंभू पंजियार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, कार्यालय सचिव सुभाष कुमार सिंह, व्यवस्था सचिव बेचन यादव, व्यवस्था समिति लक्ष्मी यादव, सुरेश कुमार राम, राकेश कुमार उर्फ विक्की एवं मोहम्मद रहमत अली के अलावे एग्जीक्यूटिव सदस्य गणेश पासवान, अजय धारी सिंह, तरुण कारक, प्रणय प्रभाकर एवं पंजीकृत क्लबों के सचिव आयोजन के सफलता हेतु शुभकामनाएं दी हैं।




