रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले की महिला संगठन की महिलाओ ने उत्तराखंड के बीजेपी सरकार में महिला शसक्तीकरण मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू का बिहार की बेटियों के लिए दिए गए आपत्तिजनक बयान की जोरदार भर्त्सना करते हुए बिहार महिला समाज के महासचिव राजश्री किरण ने कहा है कि बीजेपी का संस्कार समाप्त हो चुका है। संपूर्ण देश भर में उनके नेता कहीं रेप केस में तो कही महिला उत्पीड़न में और कहीं महिलाओं के प्रति अपमानजनक एवं अमर्यादित बयान के लिए सरेआम चर्चा में रहते है। बिहार में बीजेपी की सरकार है, परन्तु उत्तराखंड के उनके नेताओं के महिला को बिहार से 20/25 हजार में खरीद कर ले जाने के बयान के खिलाफ आज यहां कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। ना ही भाजपा का एक भी बिहारी नेता इन आपत्तिजनक बयान के विरुद्ध अपना मुंह खोलना उचित समझा रहा है।
बिहार महिला समाज के महासचिव राजश्री किरण ने आगे कहा है कि बिहार सरकार निकम्मी है और महिला विरोधी है। ये सरकार महिलाओं का शोषण करने वाली है। वोट के लिए व्यक्तिगत लाभ देकर महिलाओं का चरित्र हनन करने वाली एनडीए की सरकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग बिहार महिला समाज करती है। पूरे बिहार की महिलाएं सरक पर उतरकर बीजेपी के ऐसे दुराचारी एवं चरित्रहीन नेतृत्व के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। दूषित मानसिकता वाले ऐसे लोगों को जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है। बिहार की महिलाओं का रेट 20-25 हजार लगा कर पूरे महिला व किसी भी सभ्य समाज का अपमान किया गया हैं।
बिहार महिला समाज ,बिहार सरकार से अपील करती है कि ऐसे दरिंदों के विरुद्ध अविलंब मुकदमा दर्ज कराए जिस से ऐसे लोगों को सबक मिले सके।




