रिपोर्ट- सुमित कुमार!
बेटे का एडमिशन कराने बाइक से जा रही महिला को हाईवा ने मारी टक्कर , हादसे में महिला की मौत।प्राथमिक उपचार के बाद बच्चा और भाई हायर सेंटर रेफर ,हाईवा के भीतर घुस गई थी पूरी बाइक।
-मुंगेर के हवेली खड़कपुर थाना क्षेत्र के राजा रानी तालाब के समीप हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावा था कि पूरी बाइक हाईवे के भीतर घुस गई थी। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पुत्र और भाई को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे और बाइक को जप्त कर थाने ले गई जबकि आरोपी चालक वहां छोड़कर भागने में सफल रहा।
मृतिका तारापुर थाना क्षेत्र के स्वर्ण डीआईजी गांव की रेशम शुक्ला थी जो अपने पुत्र हर्षित का एक निजी विद्यालय में एडमिशन कराने अपने भाई नीतीश झा के साथ हवेली खड़गपुर जा रही थी। इसी दौरान राजा रानी तालाब के समीप यह दुर्घटना हो गई। मृतका के चाचा भागीनंदन झा ने बताया कि मेरी भतीजी नीतीश के साथ अपने बेटे का एडमिशन के लिए हवेली खड़गपुर जा रही थी और यह हादसा हो गया। मृतिका को एक पुत्र और एक पुत्री है। इस घटना में मेरा भतीजा नीतीश और नाती हर्षित को भी गंभीर चोट आई है जिसे डॉक्टर के द्वारा भागलपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि नीतीश की शादी 5 फरवरी को होने वाली है लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया।
वह इस मामले में हवेली खड़कपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम गई थी और हाईवा तथा बाइक को जप्त किया गया है।




