देश का सबसे ज्यादा ऑनलाइन परीक्षा केंद्र वाला राज्य बना बिहार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल बोर्ड के सचिव आनंद किशोर ने कहा है कि बिहार देश का सबसे ज्यादा ऑनलाइन परीक्षा केंद्र वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि पहले 11000 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र थे, जिसे बढ़ाकर अब 21000 कर दिया गया है।

आनंद किशोर ने कहा कि इसके लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सटीक और सुविधाजनक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एग्जाम दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई शिकायत की भी कोई गुंजाइश नहीं होगी, इसे भी सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले बापू परीक्षा सभागार में एक साथ 12000 परीक्षार्थियों को एग्जाम देने की व्यवस्था की गई है। इस तरह बिहार में अब शिकायत मुक्त परीक्षा केंद्र बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है।

Join us on: