महिलाओं के प्रति बीजेपी की सोच हमेशा विषैली रही है- तेजस्वी यादव!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना

कई दिनों के के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, बीजेपी पर किया हमला, कही ये बात

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कई दिनों के लंबे अंतराल के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधे-सीधे हमला करते हुए कहा है कि महिलाओं के प्रति बीजेपी की सोच हमेशा विषैली रही है।

दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उस राजनीतिक मामले का जिक्र किया है, जिसे लेकर के उत्तराखंड से लेकर के बिहार तक राजनीतिक तापमान गर्म है और नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार चल रहा है।

तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिस वीडियो को लेकर के राजनीतिक गूंज लगातार सुनाई दे रही है। दरअसल तेजस्वी यादव ने उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति का वह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिहार से 20-25 हजार में लड़की ले आने की बात कथित तौर पर कह रहे हैं।

तेजस्वी ने लिखा है कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि 10 हजार में महिलाओं का वोट ख़रीदने के बाद अब बिहार से 20-25 हजार में लड़की ले आएंगे। भाजपाइयों की बिहार और महिलाओं के प्रति सदा से ही ऐसी विषैली सोच रही है।

ज्ञात हो कि राज्य की राजनीति में फिलहाल यह मुद्दा एकदम गरम बना हुआ है। उत्तराखंड के मंत्री के पति के द्वारा बिहार की महिलाओं पर की गई इस टिप्पणी को बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वत संज्ञान भी लिया है। आयोग ने स्पष्टीकरण भी जारी किया हुआ है। इस मामले पर बिहार में पहले से ही बीजेपी भी अपने रोष प्रकट कर चुकी है, साथ ही साथ राजद भी हमलावर है।

Join us on: