रिपोर्ट- अमित कुमार!
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने पटना हाई कोर्ट में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और ई-उद्घाटन किया।
इन परियोजनाओं में ADR बिल्डिंग और ऑडिटोरियम, IT बिल्डिंग, प्रशासनिक ब्लॉक, मल्टी लेवल कार पार्किंग, अस्पताल, आवासीय परिसर, महाधिवक्ता कार्यालय का परिसर और गया जी में न्यायाधीशों के गेस्ट हाउस शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 302.56 करोड़ रुपये है और इनका निर्माण 46,675 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जाएगा।
इस अवसर पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि ये परियोजनाएं न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेंगी। उन्होंने ई-एसीआर सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया, जो न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाएगा।




