रिपोर्ट- सुमित कुमार!
हिन्दू लड़की को मुस्लिम लड़के ने भगा कर रचाई शादी , सात लोगों पर एफआईआर दर्ज।युवती ने वीडियो जारी कर शादी करने का किया खुलासा।युवती की मां की भावुक अपील ,फ्रिज और कुकर में नहीं सही सलामत चाहिए हमारी बेटी।
-मुंगेर के सफिया सराय थाना क्षेत्र इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक हिन्दू युवती को गांव के ही रहने वाले नियाजुल नामक युवक के द्वारा भगा कर शादी कर लिया। वहीं युवती द्वारा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर यह बताया गया है की उसे कोई जबरदस्ती करके नहीं लाया है बल्कि वह खुद वह नियाजुल के साथ घर से भागी थी और दिल्ली के तीस हजारी स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में 30 दिसंबर को शादी कर ली। युवती ने जारी वीडियो में बताया है कि वह नियाजुल के साथ रहना चाहती है और पुलिस प्रशासन तथा परिवार के लोग परेशान नहीं करें। वहीं उन्होंने वीडियो में नियाजुल के चेहरे को भी दिखाया है और मंदिर में शादी करने का प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है जिसमें दोनों बालिक हैं और कुछ गवाहों की मौजूदगी में शादी की है।
बाइट – घर से भागी युवती
वही इस मामले को लेकर युवती के पिता के आवेदन पर सात लोगों पर सफियासराय थाने में मामला दर्ज कराया गया है। युवती के पिता ने दिए आवेदन में बताया है कि 29 दिसंबर की सुबह हर दिन की तरह उनकी पुत्री प्रैक्टिकल क्लास के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि गांव के ही पठानटोली निवासी नियाज उल हक के द्वारा मेरी पुत्री को बहला फुसला कर लेकर भाग गया है।वहीं उन्होंने बताया है कि उसके घर वालों को जब घटना के बारे में बताया गया तो उन्होंने दो दिन का वक्त मांगा था लेकिन जब 2 दिन के बाद हम फिर से अपनी पुत्री की बारामती के लिए उनके घर पहुंचे तो उन्होंने गाली गलौज कर मुझे वहां से भगा दिया। वहीं उन्होंने इस मामले में मोहम्मद नियाजुल हक, महफूज आलम उर्फ गुडलक, शमीना खातून,रानी खातून,शमशाद खान ,निराली खातून और आफताफ उर्फ अहिल खान पर मामला दर्ज कराया है।
वही युवती की मां के द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें उन्होंने बताया है कि मेरी बेटी को एक मुस्लिम लड़के के द्वारा माइंडवाश कर भाग ले गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा और एसपी सैयद इमरान मसूद से अपील करते हुए कहा है कि हम लोग हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हैं और किसी भी कीमत पर मुस्लिम समाज से आने वाले युवक को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे मेरी बेटी फ्रिज और कुकर में नहीं बल्कि सही सलामत चाहिए।
बाइट – युवती की मां

