रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मुंगेर पुलिस सिर्फ लोगों के सुरक्षा देने का ही काम नहीं करती है बल्कि लोगों के जान बचाने में भी मुंगेर पुलिस आगे रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां 31 दिसंबर की देर शाम कासिम बाजार थाना के 112 पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि एक घर का दरवाजा काफी देर से बंद पाया जा रहा है, बाहर से आवाज देने पर घर के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पुलिस को बताया कि एक मरे में चार लाेग रहते हैं लग रहा है कि उन्हें कुछ हो गया है। जिसके बाद कासिम बाजार थाना की 112 पुलिस घटना की सत्यापन करते हुए बताए गए लोकेशन पर पांच मिनट के अंदर पहुंच गए और दस मिनट के अंदर कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप भी पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस के द्वारा अंदर से बंद दरवाजा को खेलने का काफी प्रयास किया गया, नहीं खुलने पर घर में लगे शीशे को सीढ़ी के सहारे पुलिस चढ़कर तोड़ा और शीशे के सहारे घर में प्रवेश करने पर देखा गया कि चार लोग बेहोस पड़े हुए थे। एसपी ने बताया कि घर के अंदर हीटर जल रहा था जिसका फिलामेंट टूटा हुआ था। जिसके निकलने वाली गैस से दम घुटन महसूस होने की वजह से यह हादसा हुआ। जिसके बाद अंदर से दरवाजा को खोला गया और चारों व्यक्ति को पुलिस के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पातल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के आधा घंटा बाद सभी स्वस्थ हो गए। वहीं जो लोग बेहाेस हुए थे उसमें होमियोपैथिक चिकित्सक चंद्रशेखर साहु, पत्नी रिता देवी, पुत्र होमियोपैथिक चिकित्सक रितेश कुमार और पुत्रवधु होमियोपैथिक चिकित्सक प्रीती कुमारी थे। चारों लोग एक ही परिवार के थे। स्वस्थ हाेने के बाद सभी लोग शुक्रवार की सुबह वापस आना घर गए और मुंगेर पुलिस का धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस के द्वारा जो कम समय में जल्दबाजी कर एक परिवार के चार लोगों की जान बचाई गर्द इस कार्य में लगे सभी पुलिस जवान के साथ थानाध्यक्ष को रिवार्ड दिया जाएगा।
बाइट- सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




