:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में तेघरा थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार एवं कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दुलारपुर निवासी मनु कुमार एवं एफसीआई थाना क्षेत्र के बिहट निवासी सुमित कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है तथा हत्या आर्मस एक्ट एवं रंगदारी के मामले में इन पर कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि बीते शाम तेघड़ा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि दुलारपुर गांव में मंदिर के समीप कुछ अपराधी हथियार के साथ देखे गए हैं। और जब गश्ती पुलिस की टीम वहां पहुंची तो दोनों अपराधी वहां से भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है पुलिस इसे बड़ी कामयावी मान रही है।
बाइट – डीएसपी तेघड़ा




