कृषकों को 24 घंटा में निर्गत परमिट को हस्तगत करना सुनिश्चित करें:- डीएम।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल:- जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना एवं जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक के साथ योजना अंतर्गत एक कृषि यंत्र बैंक की स्थापना साथ ही सामान्य यंत्रों के कृषकों का ऑनलाइन कुल 3260 आवेदन का लॉटरी के माध्यम से परमिट निर्गत हुआ। सामान्य कोटि 238, अत्यंत पिछड़ा कोटि 58,अनुसूचित कोटि 3, अनुसूचित जनजाति 2, कृषि यंत बैंक 1 कुल 330 परमिट निर्गत हुआ।जिलाधिकारी सुपौल द्वारा निदेश दिया गया कि निर्गत परमिट को 24 घंटा में संबंधित कृषकों को हस्तगत करना सुनिश्चित करें।साथ ही सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को लक्ष्य निर्धारित कर शत प्रतिशत योजना का ससमय उपलब्धि सुनिश्चित करेंगे।

Join us on: