रिपोर्ट- संतोष चौहान!
जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा(SVEEP) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला आइकन, जिला SVEEP कोषांग, सुपौल – सुश्री सृष्टि प्रिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सुपौल:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला आइकन, जिला SVEEP कोषांग, सुपौल – सुश्री सृष्टि प्रिया को जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि गीत के माध्यम से मतदाताओं सहित सभी वर्गों में जागरूकता फैलाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता बढ़ाने एवं समावेशी लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में सुश्री सृष्टि प्रिया के प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उनके प्रयासों से जिले में SVEEP गतिविधियों को नई गति एवं दिशा मिली है।
इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, सुपौल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल सहित निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।




