रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल:- आज वर्ष के अंतिम दिन दिनांक 31.12.2025 को सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा अपने कार्यालय वेश्म में आम जनता से साक्षात्कार किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
जन शिकायतों का संज्ञान साक्षात्कार के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद और शिक्षा विभाग से संबंधित मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने कई मामलों में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर तुरंत निर्देश देते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।




