रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने शामकालीन वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरौल चौक के पास दरभंगा जयनगर जाने वाली मुख्य मार्ग एन एच 527 बी पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप व एस आई रूबी कुमारी के साथ अन्य शस्त्र बल के सहयोग से वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जयनगर की तरफ से दरभंगा की ओर जा रही थी। शराब से लदे चार पहिया वाहन के चालक ककरौल चौक के पास पुलिस की वाहन देखते ही वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस बल के द्वारा भाग रहे चालक को खदेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर शराब लदे वाहन के चालक भागने मे सफल हो गया। पुलिस बल के द्वारा उक्त वाहन को जप्त कर तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा 18 पलास्टिक की सफ़ेद बोरा से 3000 बोतल देशी नेपाल निर्मित शराब जिसकी कुल मात्रा 900 लीटर बरामद किया गया। तथा फरार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद एवं मध् निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उक्त जानकारी रहिका थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने दी है।




