:- रवि शंकर अमित!
-बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन में औन्टा गोलम्बर पर एक बड़ा हादसा टल गया।ट्रिप टेलर हाइवा चालक की सूझ-बुझ से मारुति कार पर सवार पांच लोगों की जान बाल-बाल बच गयी।इस हादसे में एनटीपीसी के डस्ट से लदा ट्रिप टेलर हाइवा गोलम्बर पर पलट गया।ट्रिप टेलर हाइवा के जमुई निवासी चालक देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि करीब 9.30 बजे औन्टा गोलम्बर पर एक तेज रफ्तार की मारुति कार अचानक सामने से पार करने लगी।मारुति कार पर करीब पांच लोग सवार थे।मारुति कार मोकामा की ओर जा रही थी।अचानक मारुति कार को देख ट्रिप टेलर हाइवा के चालक ने इमर्जेन्सी ब्रेक लगा गाड़ी रोक दी।इस दौरान मारुति कार पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये,लेकिन हाइवा पलट गया।ट्रिप टेलर हाइवा के पलटते ही डस्ट सड़कों पर फैल गया।एनटीपीसी से डस्ट लोड कर हाइवा मुज़फ़्फ़रपुर जा रहा था।इस हादसे में हाइवा चालक को भी खरोंच तक नहीं है।हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रिप टेलर हाइवा को हटाने की कोशिश की जा रही है।हाथीदह के अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
बाइट – ड्राइबर




