तेज प्रताप यादव ने आशुतोष कुमार के भाई की हत्या के बाद उनके परिवार से की मुलाकात!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

तेज प्रताप यादव ने भूमिहार एकता मंच के संयोजक आशुतोष कुमार के भाई की हत्या के बाद उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आशुतोष और उनके परिवार से उनके पारिवारिक और धार्मिक संबंध हैं, इसलिए वे इस दुख की घड़ी में उनका समर्थन करने आए हैं। तेज प्रताप यादव ने झारखंड सरकार से मांग की कि इस घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन अन्य अपराधी अभी भी फरार हैं।

तेज प्रताप यादव ने अपने निष्कासित कार्यकर्ता संतोष रेनू पर किए गए FIR मामले में कहा कि उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और पटना के सचिवालय थाने में संतोष रेनू यादव के खिलाफ FIR दर्ज करवाया है।

10 सर्कुलर को खाली करने के आदेश मामले पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकारी मकान वैसे भी अपना नहीं होता है, इसलिए वे सब अपने मकान में जाएंगे।

Join us on: