भाजपा नेता हत्याकांड के बाद पीड़ित परिजनों से मंत्री रमा निषाद ने की मुलाक़ात,दिया न्याय दिलाने का भरोसा!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

समस्तीपुर। बिहार सरकार की मंत्री रमा निषाद ने खानपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर में हुई भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या को लेकर दु:ख व्यक्त करते हुए खेद जताया है। ज्ञात हो कि गत 24 दिसंबर यानि बुधवार की संध्या अपराधियों द्वारा भाजपा नेता रूपक सहनी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के कल्याण मंत्री रमा निषाद समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव शनिवार की शाम पहुंची और मृतक के परिजनों से भेंटकर सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक घटना की जानकारी सरकार के संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में जो भी दोषी होगा उस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा। इधर ग्रामीणों ने शादीपुर घाट के पास पुलिस चौकी की व्यवस्था, घटना स्थल पर मृतक की प्रतिमा लगाने की मांग बिहार सरकार की मंत्री से की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बमभोला सिंह, अजय कुशवाहा, डॉक्टर लाल बाबू, दीपक कुमार सहनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Join us on: