रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
दिनेश मंडल व सिकंदर सहनी हत्या मामले को लेकर राजद के सात सदस्यए टीम ने डी एस पी से भेंट कर उद्भेदन को लेकर बात किया
राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में सात सदस्यए जांच टीम ने पीड़ित परिवार से मिलें
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र मे हाल के दिनों में दिनेश मंडल व सिकंदर सहनी के मौत मामले का उद्भेदन नहीं हो पाने से जहां लोगों में नाराजगी दिखाई दे रहा है। वही इस दोहरे हत्या मामलें का उद्भेदन नहीं होने को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा बनाए गए सात सदस्यी जांच कमिटी के अध्यक्ष राजद प्रदेश महासचिव हनुमान प्रसाद राऊत, झंझारपुर जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय, खजौली विधानसभा प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव, चुलहाई कामत, देव नारायण यादव, बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष राम विलास यादव एवं डॉक्टर नौशाद अहमद ने जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल से भेंट कर घटना की निस्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर श्री राउत ने बताया है कि घटना के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नौ सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया है। जांच कमिटी ने 23 दिसम्बर को पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दिया एवं घटनास्थल का दौरा कर बारिकी से जांच परताल किया। उन्होंने आगे कहा कि घटना को करीब एक महिने होने जा रहा है। लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा अब तक उद्भेदन नहीं किया जा सका है। घटना का उद्भेदन और आरोपी की गिरफ्तारी न होना थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर एसडीपीओ से भेंट कर जानकारी से अवगत कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर 5 से 10 जनवरी के बीच बासोपट्टी राजद के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी व थानाध्यक्ष के संदेहास्पद जांच के साथ पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। साथ ही जिले में बढ़ते अपराध हत्या, चोरी, डकैती पर राजद नेताओं ने चिंता जताया।




