उन्नाव रेप केस मामले मे अभियुक्त कि जमानत के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन बेतुका – जनार्दन सिग्रीवाल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

उन्नाव रेप केस मामले मे अभियुक्त कि जमानत के बाद कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी अब सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है इस पर बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि कांग्रेस का जो प्रदर्शन है उसका कोई तुक नहीं है बिना माने मतलब का है. उसके नेता का भारत के प्रति कोई समर्पण नहीं है. वह भारत में ही बोलते हैं और विदेश में भी जाकर के उल्टा सीधा बोलते हैं. उनकी राष्ट्रीयता न के बराबर है इसका जीता जागता उदाहरण है. यहां की जनता रिजेक्ट कर दी जनता वोट नहीं दे रही है जनता पूर्व के कारनामों के ऊपर थूक रही है तो फिर बाहर आना-जेन कहने की क्या जरूरत है.

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने कहा कि न इंडिया, न भारत ना हिंदुस्तान , नाम है लिंचिस्तान इस पर जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि यह गलत है इसका मैं पुरजोर शब्दों से विरोध करता हूं. यह भारत है हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान जब तक सूरज चांद रहेगा हिंदुस्तान रहेगा भारत भी रहेगा भारत के अस्मिता और हिंदुस्तान की अस्मिता भी बनी रहेगी.

शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री के विदेश नीति पर सवाल नहीं उठाना चाहिए इससे भारत की बदनामी होती है अगर प्रधानमंत्री को हारते हैं तो देश को हराते है इस पर जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि शशि थरूर सही कहते हैं इसलिए उनके नेता उनसे खार खाये रहते हैं. घर की बात हो तो हम यहां बात करके स्पष्टीकरण कर सकते हैं लेकिन विदेशों में जाकर के भारत के बारे में कुछ कहना मुझे लगता है वैसे लोग भारत विरोधी है जो कहते हैं.

थाईलैंड में भगवान विष्णु का मूर्ति गिराया गया जिसको लेकर के अब कहा जा रहा है बॉयकट थाईलैंड इस पर सिग्रीवाल ने कहा कि भगवान राम दुनिया के सर्वमान्य हैं दुनिया उनसे इनडायरेक्ट और डायरेक्ट होते रहती है थाईलैंड में भी अगर उनके साथ हुआ है तो मुझे लगता है कि वह गलत हुआ है वह नहीं होना चाहिए.

बाइट : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद, बीजेपी

Join us on: