पीएम मोदी और आरएसएस की तारीफ के बाद पोस्ट डिलीट करना दिग्विजय सिंह की राजनितिक मजबूरी- विजय सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री और भाजपा संगठन की तारीफ करने वाले पोस्ट को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के स्वामी विवेकानंद के सपने को साकार करने वाले कर्मयोगी हैं। उनके द्वारा हर कार्य देश को गौरवांवित करता है।

विजय सिन्हा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का पोस्ट डिलीट करना उनकी राजनीतिक मजबूरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।

दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा संगठन की तारीफ की थी, लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया। इस पर सियासी गलियारों में चर्चा है कि दिग्विजय सिंह को अपने पार्टी के दबाव में आकर पोस्ट डिलीट करना पड़ा।

Join us on: