फर्जी डीएसपी बनकर कई लोगों से लाखों वसूली कर चूका बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय

बेगूसराय में तेघरा थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। हालांकि उक्त आरोपी करण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी और आज तेघरा थाने की पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है। आरोप लगाया जा रहा है कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर निवासी करण कुमार जो फर्जी डीएसपी बनकर ठगी का काम करते थे और अपने आप को पहले एस आई के रूप में प्रस्तुत करते हुए औरंगाबाद जिले में पोस्टेड बताते थे। करण कुमार पर तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनाहारा निवासी अभिषेक कुमार ने मामला दर्ज करवाया था कि दरोगा बहाली के नाम पर उनसे चेक ऑनलाइन पेमेंट एवं अन्य माध्यमों से करण कुमार ने 19 लाख 40000 रुपए लिए थे । अभिषेक कुमार के अनुसार यात्रा के क्रम में उनकी मुलाकात करण कुमार से एक लाइन होटल पर हुई थी जिस वक्त वह एक दरोगा की वर्दी में बाइक पर सवार थे और बातचीत के क्रम में ही उन्होंने अभिषेक कुमार के बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए उसे दरोगा बहाली में उत्तीर्ण करने का प्रलोभन दिया था और धीरे-धीरे एक बड़ी रकम उससे वसूली गई थी। लेकिन बाद में धीरे-धीरे करण कुमार ने अभिषेक कुमार का मोबाइल फोन उठाना भी बंद कर दिया था। तत्पश्चात अनायास उनकी मुलाकात एक बार फिर गौरा के समीप हुई थी जहां पर करण कुमार ने अभिषेक कुमार के साथ गाली गलौज की थी एवं जाति सूचक गाली भी दी थी । इस मामले के बाद अभिषेक कुमार ने करण कुमार के ऊपर तेघरा थाने में ठगी एवं मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। बीते शाम तेघड़ा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि करण कुमार अपने घर पर ही मौजूद हैं । तत्पश्चात पुलिस ने घेराबंदी कर करण कुमार को हिरासत में लिया था । फिलहाल करण कुमार से पूछताछ की जा रही है और पुलिस के द्वारा उनके रिकॉर्ड को भी खगाला जा रहा है ।
बाइट – कृष्ण कुमार, डीएसपी तेघरा

Join us on: