मुख्यमंत्री ने जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी ऊषा कुमारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 27 दिसम्बर 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी ऊषा कुमारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० ऊषा कुमारी जी धर्मपरायण एवं समाजिक महिला थीं। उनके निधन की खबर अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on: