:- रवि शंकर अमित!
मोकामा -नेशनल हाईवे-33 पर इंडियन आयल के तेल टैंकर से बड़े पैमाने पर डीजल-पेट्रोल की हो रही चोरी का घोसवरी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।इस सिलसिले में अंतरजिला गिरोह के दो चोरों को चोरी की सैकड़ों लीटर पेट्रोलियम पदार्थ के साथ दबोच लिया गया है।घोसवरी थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि सड़क किनारे एक नकली होटल में तेल तस्करी के गोरख धंधा चल रहा था।तेल तस्करी की मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गयी तो रंगे हाथ टैंकर से तेल की चोरी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया,दोनों की पहचान नालंदा जिला निवासी ललन कुमार और दीपेंद्र कुमार उर्फ लालू कुमार के रूप में हुई है।तेल टैंकर बरौनी रिफ़ाइनरी से नालंदा जा रहा था।घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव एन एच- 33 पर खुले आम तेल कटिंग की जा रही थी।जब्त पेट्रोलियम पदार्थ में डीजल और पेट्रोल के कई गैलन बरामद हुए हैं।जिसमें सैकड़ों लीटर डीजल पेट्रोल जब्त किया गया, घोसवरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है!
बाइट-सत्यम तिवारी,थानाध्यक्ष,घोसवरी।




