बाढ़- कृषि विभाग की अधिकारी लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड के कृषि विभाग में बीटीएम पद पर तैनात अर्यमा दीप्ति नामक महिला अधिकारी के लापता होने की खबर आ रही है।परिजनों ने बख्तियारपुर थाना में आवेदन दिया है।अर्यमा दीप्ति शुक्रवार को अपने कार्यालय अथमलगोला से अपने घर बख्तियारपुर के लिए ऑटो से निकली,और बख्तियारपुर नहीं पहुंची,देर रात उसके भाई ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दिया।पुलिस और परिजन सीसीटीवी खंगाल रहे है।लापता अर्यमा दीप्ति के माता पिता कंकड़बाग पटना में रहते है।

Join us on: