राबड़ी देवी को 10 नंबर रोड का मकान स्थानांतरित करके 39 हार्डिंग रोड में दिया गया है- नीरज कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राबड़ी देवी के मकान के मुद्दे पर बयान दिया।

नीरज कुमार कहा है कि राबड़ी देवी को 10 नंबर रोड का मकान स्थानांतरित करके हार्डिंग रोड में दिया गया है, लेकिन वे उसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं। नीरज कुमार ने कहा कि सरकारी संसाधन का दुरुपयोग करना अक्षम्य है और मकान खाली करना नियमाकूल है।

नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी के पास बहुत सारे मकान हैं, जहां वे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भवन को खाली करना चाहिए और भवन निर्माण का प्रथम आदेश है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी छेड़छाड़ होती है तो राजनीतिक रूप से अनैतिक काम माना जाता है।

नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी को सरकारी मकान खाली करना चाहिए और अपने निजी आवास में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला राजनीतिक नहीं है, बल्कि नियमों के अनुसार है। नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी को सरकारी मकान खाली करने का आदेश दिया जाना चाहिए।

Join us on: