रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के अंधराठाढी एवं बाबुबरही थाना अन्तर्गत हुई चो’री की घटनाओं का पुलिस ने किया उद्भेदन। मंदिर एवं घरों में हुए चो’री के समान के साथ 7 अभियुक्त को किया गिर’फ्तार।
मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि जिला के बाबूबरही एवं अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में 6 जगह चोरी कि घटनाओं का चोरों ने अंजाम दिया था। वहीं पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर के नेतृत्व में अंधराठाढ़ी थाना अध्यक्ष द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया इस विषेश टीम द्वारा गुप्त सूचना एवं अन्य श्रोतो से सुचना इकट्ठा करने के उपरांत अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 7 अभियुक्त को चोरी के समानो के साथ गिरफतार किया है। पकड़े गए अपराधियों से आवस्यक पुछताछ करने के बाद न्यायीक हिरासत मे भेज दिया गया है।




