पटना में ग्लोरियस मिस एंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड का हुआ भव्य आयोजन।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के लगभग हर राज्य से प्रतिभागियों ने भाग लिया। फुलवारी शरीफ की सान्या सोनल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्राइड ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वहीं अस्मिता सिंह को ब्रांड एंबेसडर ऑफ बिहार का टैग प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता के जज पैनल में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक व अभिनेता मनीष वत्सल्य, अभिनेता व मॉडल अर्जुन यादव तथा ग्लोरियस मिसेज इंडिया विजेता रिमझिम सिंह मौजूद रहीं। सभी जजों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति और प्रतिभा की सराहना की।

सान्या सोनल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य बॉलीवुड इंडस्ट्री में मॉडलिंग, एक्टिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाना है। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन मुंबई की चकाचौंध में अपने दम पर जगह बनाना आसान नहीं होता और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

सान्या ने बताया कि वे पिछले चार वर्षों से मुंबई में रहकर संघर्ष कर रही हैं और इस सफर में उन्हें अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ काम करने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास और अनुभव दोनों बढ़ा है।

सान्या सोनल ने साइ ग्लोरियस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का आभार जताते हुए कहा कि यह मंच बिहार के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से संस्था की डायरेक्टर अंजु मैम का धन्यवाद किया, जिनका उन्हें लगातार मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा।

Join us on: