रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी मे भाजपा युवा नेता यमुना कुमार सीकरीया द्वारा अपने सीकरीया शिक्षण संस्थान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई। भाजपा के युवा नेता यमुना सीकरीया के द्वारा दीप जला कर पुष्प से प्रणाम करके ने कहा अटल जी वह चेतना थे। जिन्होंने लोकतंत्र को शोर नहीं संवाद सिखाया। उन्होंने राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा और संस्कार की यात्रा बताया। अटल जी के शब्दों में शालीनता विचारों में राष्ट्र और राजनीति में मर्यादा समाहित थे। जन सेवा और राष्ट्र सेवा को समर्पित उनका जीवन देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
बाइट :—- यमुना सीकरीया।




