नहीं भागा तो 3 महीने में भगा दूंगा, अपराध को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा दवा , लालू को लेकर कह दी ये बात!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

नहीं भागा तो 3 महीने में भगा दूंगा, अपराध को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा दवा , लालू को लेकर कहा यह बात

नीतीश सरकार में गृह मंत्रालय का पद संभालने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में है और अपराधियों पर को नकेल कसने के लिए कई तरह के क्या बयान दे चुके हैं .आज भी सम्राट चौधरी ने ब अपराध को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अपराधी तो भाग रहे हैं जो बचे हुए हैं उन सब को 3 महीने में भगा दूंगा. सम्राट चौधरी आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जय नारायण निषाद की सातवीं पाठ पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर निशाना साधा

सम्राट चौधरी ने कहा कि चोरी छुपे कुछ अपराधी लोग घूमते हैं, अब तो मेरा काम ही है बिहार में अपराधी को ठीक करना, कचरा साफ करना, सफाई अभियान चलाना. मेरे पास अब एक ही काम है .पार्टी का तो काम करता करता ही हूं और आगे भी करता रहूंगा, लेकिन अपराधी को भगाने का भी काम कर रहा हूं. कुछ लोग भाग भी गए हैं और जो नहीं भागा है उसको अगले 3 महीने में पक्का भगा दूंगा .क्योंकि बिहार के सभी समाज को सुशासन चाहिए . हम हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू से ही सुशासन पर जोर दिया है और उस पर हम काम कर रहे हैं.

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर भी जमकर चुटकी लिया और कहा कि हमारी सरकार बनने के पहले हम लोगों ने बिहार के लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली देंगे का काम जर रहे हैं. इसके लिए सरकार को अभी 19000 करोड़ खर्च हो रहे हैं. नीतीश जी पहले भी लोगों को सब्सिडी देते थे उसके लिए 16000 करोड़ खर्च होते थे. 3000 करोड़ का खर्च हमने बढ़ाने का काम किया. अब बिहार के सभी लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली बिल मिल रही है ,विरोधी को भी मिल रही है तो लालू प्रसाद यादव जी के घर का बिजली बिल आता है तो 125 यूनिट फ्री रहता है.उन्होंने कहा कि NDA के शासन के पहले लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री वे काफी जो जोरदार मुख्यमंत्री थे उस वक्त वे कहते थे कि बाढ़ अगर नहीं आएगी तो मछली कैसे खाएंगे. आज नीतीश सरकार ने ऐसा काम किया है कि मछली उत्पादन में हम कई राज्यों से आगे हो चुके हैं और बहुत जल्द झारखंड और मध्य प्रदेश में भी मछली निर्यात करेंगे.

Join us on: