गृहमंत्री सम्राट चौधरी बताएँ, कहाँ है क़ानून का राज, कैसे हुई भाजपा नेता की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी को दी नसीहत


बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के अपराध को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज़ हो गई है। सम्राट चौधरी ने कहा था कि अपराधी अपना ठिकाना खोज लें और बिहार छोड़कर निकल जाएं। लेकिन इस बयान के कुछ ही घंटों बाद बिहार के कई जिलों में आपराधिक घटनाएं सामने आईं।
इसी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकार और गृह मंत्री पर तीखा हमला बोला है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि गृह मंत्री रोज़ लंबे-चौड़े बयान देते हैं कि अपराधियों को बिहार से भगा दिया जाएगा, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के बयान के ठीक बाद समस्तीपुर में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं बेगूसराय, पटना और मोतिहारी समेत कई जिलों में भी अपराध की घटनाएं सामने आई हैं। शक्ति सिंह यादव ने सवाल उठाया कि अगर अपराधियों में इतना खौफ है, तो वे खुलेआम वारदातों को अंजाम कैसे दे रहे हैं?
राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में कानून का राज दिखना चाहिए, लेकिन वह चयनित तौर पर नहीं, बल्कि सभी के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए। अपराधी की कोई जात नहीं होती—अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। अगर अपराध को जाति के चश्मे से देखा जाएगा, तो अपराधी और बेखौफ होंगे। उन्होंने सरकार से सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
बाइट:
राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव

Join us on: