मोकामा- एक साल से महिला गायब, कोई सुराग नहीं, ढूंढने में पुलिस के छूट रहे पसीने!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

मोकामा के आउटर से 1 साल पहले गायब हुई महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं अनुसंधान करता सब इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी ने बताया कि 1 साल पहले गायब हुई अवंतिका कुमारी पिता राजेंद्र चौधरी ग्राम औटा वार्ड नंबर 2 की निवासी है जो 1 साल से भी अधिक लंबे वक्त से लापता है उसके पिता के द्वारा हाथीदह थाने में 19/ 09 /2024 को गुमशुदा होने से सम्बंधित प्राथीमिकी दर्ज कराई गई थी, पुलिस को दिये गये आवेदन में पिता ने बताया कि वो घर से अचानक कहीं चली गई काफ़ी खोजबीन के बाद थक हार कर पिता पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुँचे,

गायब होने के वक्त उसने गुलाबी रंग के कपड़े पहने थे, उसकी उम्र 29 वर्ष बताई गई, कद 4 फ़ीट 8 इंच और रंग गेहूँआ और शरीर हल्की मोटी, प्राथीमिकी में वर्णित है!
एक साल बाद भी उसका कोई अता पता नहीं मिल पाया है, ईधर मामले की जाँच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी ने लापता महिला की तलाश के लिये लोगों और मीडिया से भी सहायता की अपील

करते हुये कहा “कि यदि इस ऐसी कोई गुमशुदा, लापता महिला कहीं भटकती नजर आये तो हाथीदह थाना को 9031825948 पर सूचित करें! या 8789996142 पर उसके परिजनों को सूचित करें! “
ईधर परिजन भी निराश हैं और उनके मन में तरह तरह की आशंकायें घर करने लगी है जिससे पूरा परिवार बेहद परेशान है!

Join us on: