:- रवि शंकर अमित!
मिलर स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी को लेकर की चर्चा
नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा देश में नई इबारत गढ़ेगा: संजय सरावगी
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की ऐतिहासिक पाटलिपुत्र की धरती पर स्वागत के लिए पटना तैयार: संजय सरावगी
पटना, 21 दिसंबर। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन 23 दिसंबर को अपनी कर्मस्थली पाटलिपुत्र की ऐतिहासिक धरती पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा पटना के लोगों में गजब का उत्साह है। बिहार भाजपा भी अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में है।
पटना के मिलर स्कूल में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी खुद समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और जो भी कमियां थीं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा भी साथ थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का अद्भुत और ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए पटना की सड़कों के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल के मैदान के बीच कई स्थानों पर तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में भी इस बात को लेकर उत्साह है कि देश और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे सर्वोच्च पद पर बिहार का लाल पहुँचा है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर के लोग तो अपने विधायक के इंतजार में पलक पांवड़े बिछाए हुए उस समय का इंतजार कर रहे हैं जब वे अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। यहां के लोग अपने विधायक के स्वागत के लिए विशेष तैयारी में जुटे हुए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा देश में नई इबारत गढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार में भी भाजपा का संगठन सशक्त होगा और सशक्तिकरण की नई दिशा तय करेगा।
इस क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यालय में एक बैठक की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पटना पहुंचने पर स्वागत की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा के अधिकारियों से इस स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।




