सीनियर डीपीएस स्कूल सहरसा में फीस और वेतन विवाद, महिला से मारपीट का आरोप।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के पटुआहा स्थित सीनियर डीपीएस +2 स्कूल में फीस और वेतन विवाद को लेकर हंगामा हुआ। बेटे की फीस और बेटी के वेतन के हिसाब को लेकर स्कूल पहुंची महिला के साथ मारपीट का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घायल महिला पूनम देवी को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का कहना है कि बेटी के वेतन से ही बेटे की फीस काटने पर सहमति थी, लेकिन वेतन नहीं दिया गया और परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड रोक दिया गया।
वहीं स्कूल प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।

Join us on: