बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का 90 वर्ष की उम्र में निधन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थीं और पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके पुत्र निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे।

विद्यावती देवी के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक सादगीपूर्ण और शांत स्वभाव की महिला थीं, जिन्होंने हमेशा परिवार को एकजुट रखने और संस्कारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उनके निधन पर राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक व्यक्त किया जा रहा है।

Join us on: