युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का पुलिस पर हमला, 7 पुलिसकर्मी जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

-बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना के थानाध्यक्ष समेत 5से7पुलिस कर्मी घायल हुए है जिनका इलाज बख्तियारपुर सीएचसी में करवाया गया है।मामला 16 दिसंबर से लापता लखीपुर निवाशी कन्हैया शर्मा का शव गुरुवार को गंगा से मिला,परिजन शुरू से अपहरण कर हत्या की आशंका जाता रहे थे।16दिसंबर की शाम को कन्हैया शर्मा रामनगर दियारा में अपने भाई के साथ खेत देखने गए थे,जहां हथियार बंद कुछ लोगों ने उसको जबरन अपने साथ लेते गए।परिजनों की शिकायत पर सालिमपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें 14 लोग नामजद बनाए गए,जिसमें 3को गिरफ्तारी हुई है।गुरुवार को शव मिलने के बाद लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दिया,इस हमले में 5से 7पुलिस कर्मी घायल हुए है जिनका इलाज सीएचसी में करवाया गया है। एसडीपीओ 2आशीष कुमार ने कहा आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है,१०लोगों को हिरासत में लिया गया है।
घायलों मेंअनंत कुमार,मनोज कुमार,सतीश चंद्र,राजेश गुप्ता सहित अन्य है।
वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि हमला मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है सत्यापन होने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

बाइट – आक्रोशित ग्रामीण

Join us on: