:- रवि शंकर अमित!
– मोकामा में किसानों को दिए जाने वाले बीज के वितरण में भारी भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा हुआ है, दरअसल बीज वितरण का काम निजी एजेंसी के द्वारा सरकार करवाती है और इसी एजेंसी के द्वारा भ्रष्टाचार किया जाता है, ऐसा कहना है स्थानीय किसानों का!
मोकामा के कई पंचायत के किसान जब प्रखंड मुख्यालय पर बीज लेने के लिए पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उन्हें बुलाया गया था बीज लेने के लिए लेकिन जब वह पहुंचे तो पता चला कि बीज समाप्त हो चुका है और बीज को ट्रैक्टर पर लादकर एजेंसी द्वारा अन्यत्र बेच दिया गया है, जिससे किसान हंगामा करने लगे इसमें दर्जनों महिला और पुरुष किसान शामिल थे किसानों ने यह स्पष्ट आरोप लगाया कि बीज वितरण करने वाली एजेंसी व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है और बीज बांटने के स्थान पर बीज को बेच दिया गया है! वही किसान सलाहकार पवन कुमार ने भी इस आरोप की पुष्टि करते हुए कहा कि बीज जब किस लेने आते हैं तो उन्हें मिलता नहीं है एजेंसी के द्वारा बीज को बेच लिया जाता है!




