:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बख्तियारपुर से लोजपा R विधायक अरुण शाह पुलिस पर हुये हमले में दस लोगों की गिरफ्तारी पर थाना पहुँच गये, उन्होंने कहा सुशासन की सरकार में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, उन्होंने यह भी कहा की मामले में सम्राट चौधरी से शिकायत करेंगे ।
दरअसल बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना की गाड़ी पर हुई हमला में घायल पुलिस कर्मी मामला अब राजनीतिक तुल पकड़ता जा रहा है ,10से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की खबर पर बख्तियारपुर विधायक अरुण साह ने पूरे मामले की बिना अनुसंधान किए गिरफ्तारी पर विरोध जताया है।विधायक अरुण साह ने बताया कि शुक्रवार को लखीपुर निवाशी कन्हैया शर्मा का शव गंगा से मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने बाढ़ गए और पुलिस बिना जांच के एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।पूरी घटना की जानकारी बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को दी गई है।वहीं उन्होंने सालिमपुर थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर सवाल उठाया है।पुलिस पर हमला मामले में गिरफ्तार वहीं आरोपियों को बाढ़ में मेडिकल करवा कर जेल भेजने की पुलिस ने तैयारी की तैयारी कर ली है! लेकिन सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार सभी को अदालत ने जमानत द्वारा दी है!
बाइट_अरुण साह(बख्तियारपुर विधायक)




