घने कोहरे में स्कार्पियो की स्टंटबाजी पड़ी भारी, स्कूल बस हादसे का शिकार।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिले के नारायण हॉस्पिटल के पास फोरलेन पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के बीच NS पब्लिक स्कूल सहरसा की एक छोटी स्कूल बस और स्टंट कर रही स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार बच्चों के अनुसार, स्कूल बस जब क्रॉस रोड से फोरलेन पर चढ़ रही थी, उसी दौरान दूसरी दिशा से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आ रही थी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार युवक दरवाजा खोलकर ड्राइविंग सीट पर खड़े होकर वाहन चला रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने स्कूल बस में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस पलट गई और उसके चारों पहिये ऊपर हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बच्चे फिलहाल सुरक्षित हैं लेकिन काफी डरे हुए हैं।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है।

BYTE :- स्कॉर्पियो पर सवार युवक
BYTE :- जख्मी बच्चे
BYTE :- प्रत्यक्षदर्शी

Join us on: