मोतिहारी- 15 हज़ार रिश्वत लेते केसरिया बाल विकास परियोजना की एलएस को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

निगरानी की बड़ी करवाई।निगरानी ने भ्रष्ट एलएस को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार…..15 हज़ार रिश्वत लेते केसरिया बाल विकास परियोजना की एलएस हुई गिरफ्तार।

निगरानी की टीम ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए,निगरानी की टीम ने बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर को 15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।मोतिहारी के केसरिया में तैनात बाल विकास परियोजना की एलएस अंबालिका कुमारी के खिलाफ निगरानी विभाग को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने पहले आरोप की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम केसरिया पहुंची और सुपरवाइजर को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।जैसे ही घूसखोर महिला सुपरवाइजर रिश्वत के पैसे ले रही थी,निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे पैसों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम सुपरवाइजर को अपने साथ ले गई।जिसे निगरानी की टीम आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। वही निगरानी के इस एक्शन से जिले के सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

बाइट :—– अखिलेश कुमार पुलिस अधीक्षक निगरानी ब्यूरो

Join us on: