रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मोदी-नितीश सरकार के जनविरोधी व दमनकारी नितीयों और बुलडोजर राज के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया
मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत भाकपा-माले के दिवंगत राष्ट्रीय महासचिव कामरेड विनोद मिश्र के 27 वीं बरसी पर भाकपा-माले जयनगर के द्वारा जयनगर बस्ती पंचायत के राजपूताना टोला में कामरेड मुस्तफा के अध्यक्षता में संकल्प सभा आयोजित किया गया।संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कामरेड मिश्र हमेशा शोषित पीड़ित दलित गरीबों के हक वो अधिकार के लिए काम किए। उन्होंने अपने जीवन काल में बंगाल बिहार सहित देश कई राज्यों में कम्युनिस्ट आंदोलन के अगुवाई के साथ-साथ नक्सलवादी आंदोलन में भी उनका अहम भूमिका था। उन्होंने भाकपा-माले जैसी क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत रूप से देश के अंदर क्रांतिकारी पहचान देने का काम किए। आगे भुषण सिंह ने कहा देश के अंदर मोदी सरकार के द्वारा किसानों मजदूरों के ऊपर हो रहे सामंती फासीवादी हमले के साथ-साथ मजदूरों के ऊपर थोपे गए नए चार लेबर कोर्ट काला कानून जो मजदूरों के हक अधिकार से वंचित करने के साथ-साथ गुलामी के जंजीरों में जकरने वाली कानून है। सभी क्षेत्रों में बड़े उद्योगपतियों के द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण थोपा जा रहा है। जिसके कारण मजदूरों के मजदूरी पर बहुत बड़ा हमला किया जा रहा है। बिहार में नीतीश – मोदी सरकार के द्वारा आम लोगों के विना वैकल्पिक व्यवस्था के ही घर और जीबिका पर बुलडोजर चला कर तबाही के मोर पर खड़े कर दिए जा रहा हैं। इसके खिलाफ लोगों को सड़क पर उतर कर जोरदार विरोध करने कि जरुरत है। सभा को मुस्तफा, तस्लीम, गुड्डू गुप्ता, अतकरीम अंसारी, फुलो देवी, शिवो देवी, महेंद्री देवी, सीताराम राम, जागेश्वर राम,किसुन महरा, नथुनी पासवान, तेजी लाल कामत, भोला पासवान, पतसिया देवी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कामरेड विनोद मिश्रा के तस्वीर पर मालार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए और संकल्प लेते हुए वक्ताओं ने उनके राहों पर चलकर उनके अधूरे सपना को साकार करने के लिए भाकपा-माले को मजबूत करने का संकल्प लिया और गरीबों एवं मजदूरों के हक दिलाने के लिए संघर्ष को तेज करने का भी संकल्प लिया।




