:- रवि शंकर अमित!
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।
केंद्र सरकार की रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आएगी रामराज्य
पटना, 18 दिसम्बर 2025
मनरेगा में हो रहे परिवर्तन और सुधारों पर बेवजह आपत्ति जताने वाले विरोधी दल बताएं—क्या वे आज भी देश को पुराने ढर्रे पर, भ्रष्टाचार और बिचौलियों के सहारे ही चलाना चाहते हैं? आज जब केंद्र सरकार ने पारदर्शिता, तकनीक आधारित निगरानी, डिजिटल भुगतान, कार्यस्थल की रियल टाइम रिपोर्टिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित की है, तब विरोध केवल इस बात का प्रमाण है कि विपक्ष को योजना के विकास, ग्रामीण प्रगति और श्रमिकों के सशक्तिकरण से कोई सरोकार नहीं।
मनरेगा आज गांवों में रोजगार की गारंटी ही नहीं, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक सुरक्षा, भूमि–जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत ढांचा और महिला श्रम भागीदारी का बड़ा आधार बन चुका है। सुधारों का उद्देश्य योजना को मजबूत बनाना है—कमजोर नहीं। विरोधी दलों को यह समझना चाहिए कि ग्रामीण भारत अब पिछली सदी की तरह बिना तकनीक, बिना निगरानी और बिना जवाबदेही के विकास स्वीकार नहीं करेगा।
विपक्ष जिस बदलाव पर हल्ला मचा रहा है, वह वास्तव में श्रमिकों की आय में पारदर्शिता, भुगतान में समयबद्धता, कार्य की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर सख्ती का रास्ता खोल रहा है। सच तो यह है कि वे परिवर्तन से नहीं, पारदर्शिता से परेशान हैं। क्योंकि पुरानी व्यवस्था में सबसे अधिक लाभ भ्रष्ट तंत्र और राजनीतिक दलाली को मिलता था—आज वह रास्ता बंद हो रहा है और इसी बौखलाहट में वे योजनाबद्ध भ्रम फैलाने में जुटे हैं।
आज देश का ग्रामीण जनता जागरूक हो चुकी है, मालूम है कि मनरेगा का हर सुधार उसकी मजबूती है, उसकी आमदनी का संरक्षण है और उसके परिश्रम का सम्मान है। विरोधियों को यह समझना चाहिए कि जनता सुधारों के साथ है, विकास के साथ है, और उसी नेतृत्व के साथ है जो योजनाओं को इमानदारी से लागू कर उसके जीवन में बदलाव लाए।
विपक्ष का यह विरोध एकबार फिर साबित करता है—वे न कभी रोजगार बढ़ाना चाहते थे, न आज इसकी चिंता है। उन्हें केवल राजनीतिक जमीन चाहिए, भले ही इसके लिए ग्रामीण आजीविका को नुकसान क्यों न पहुँचे। पर अब देश विरोध की राजनीति नहीं, परिणामों की राजनीति चाहता है। बदलाव का विरोध नहीं, बदलाव से लाभ चाहता है।
मनरेगा में सुधार देश की प्रगति है—और प्रगति का विरोध जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
_ प्रेम रंजन पटेल
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा




