रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
बैंक लूट के दौरान अपराधियों की गोली से शहीद हुए जवान अमिताभ बच्चन की प्रतिमा का बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने अनावरण किया साथ ही शहीद जवान अमिताभ बच्चन की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा और विभाग की ओर से लगभग 43 लाख की अनुग्रह राशि का सहयोग भी किया।सराय थाना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डीजीपी विनय कुमार के अलावा तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी जयंतकांत के साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को शहीद जवान अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए नसीहत दी और कहा कि पुलिसकर्मी अपने पुरुषार्थ का प्रदर्शन अपराध और लोगो की मदद के लिए करें नाकि सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए।वहीं डीजीपी ने बताया कि बिहार में अपराध में कमी आई है लेकिन हर अपराध उनके लिए अहम है।वहीं डीजीपी ने मुजफ्फरपुर की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना को लेकर सरकार भी चिंतित है और जल्द ही सरकार और पुलिस इस पर कार्रवाई करने जा रही है।उन्होंने साफ साफ कहा कि गुंडा बैंक चलकर सूदखोर भारी सूद वसूलते है जिसे देने में असमर्थ लोग इस तरह का कदम उठाते है लिहाजा अब पुलिस ऐसे लोगो पर कार्रवाई करेगी।बता दे कि 23 अक्टूबर 2023 को सराय बाजार में अपराधी बैंक लूट कर भाग रहे थे इस दौरान सराय थाना में तैनात जवान अमिताभ बच्चन ने अपराधियों से लोहा लेते हुए अपनी शहादत दी थी और अपराधियों के गोली के शिकार हुए थे।




