रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों के आलोक में कई शिकायतों का हुआ त्वरित निष्पादन
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी समयानुसार उपस्थित हुए
ऐंकर– मधुबनी – जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए हुए परिवादियों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार,05 दिसंबर 2025 को कुल 75 परिवादियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कराया। जिसमें 52 परिवादी जनता के दरबार में उपस्थित हुए। इसी कड़ी में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित आवेदन में लखनौर प्रखंड, जिला मधुबनी के भूपेश कुमार सिंह के द्वारा निजी जमीन पर पड़ोसी एवं अन्य के द्वारा दीवाल खड़ा करने एवं जमीन पर मिट्टी भरवाने के साथ साथ जमीन को कब्जा करने को लेकर शिकायत किया गया।
वहीं गृह विभाग से संबंधित आवेदन में पंचायत परिहारपुर, प्रखंड राजनगर के बिपिन कुमार झा के द्वारा अज्ञात असमाजिक लोगों के द्वारा कार्य में बाधा डालने से संबंधित शिकायत किया गया।
लोक स्वास्थ अभियंत्रण विभाग से संबंधित आवेदन में जीतू कामत प्रखण्ड फुलपरास निवासी ने पानी का लेवल कम हो जाने एवं नल जल का पानी सभी घरों तक नहीं पहुंचने को लेकर आवेदन दिया गया ।
वहीं जल संसाधन विभाग से प्राप्त आवेदन में राजनगर प्रखंड के महेश झा के द्वारा कुछ व्यक्तियों द्वारा नहर पर घर बनाने को लेकर शिकायत किया गया।
ऊर्जा विभाग से प्राप्त आवेदन में घोघडीहा प्रखंड के कमलेश कुमार यादव के द्वारा पानी सिंचाई हेतु बिजली ट्रांसफर लगाया गया लेकिन ट्रांसफर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति नहीं होने से खेती में बाधा उत्पन होने को लेकर आवेदन दिया गया।
आए हुए सभी परिवादियों से बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई और उनके परिवाद के निवारण हेतु संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश पाठक एवं सभी संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थें।




