बेगूसराय- बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के निमित्त,सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी का ब्रीफिंग!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में आज दिनांक 05.12.2025 को बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल, सुचारु एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी का ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।

मौके पर अपर समाहर्ता बेगूसराय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस में चालक सिपाही संवर्ग की 4,361 रिक्तियों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को होगी। बेगूसराय जिले के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अपर समाहर्ता द्वारा सभी अधिकारियों को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता के साथ दायित्व निभाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित करने हेतु सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 09:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है तथा 10:30 बजे के बाद प्रवेश निषेध रहेगा। ई-प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, डिजिटल डायरी, पॉमटॉप, पीडीए सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लिखित सामग्री, सादा कागज एवं क्लिपबोर्ड ले जाना प्रतिबंधित है। अभ्यर्थियों को स्वयं पेन लाने की अनुमति नहीं है; पेन OMR शीट के साथ सीलबंद बॉक्स में उपलब्ध कराया जाएगा और उसी का उपयोग अनिवार्य होगा। परीक्षा समाप्ति के उपरांत प्रश्न-पुस्तिका एवं OMR शीट केंद्र से बाहर ले जाना पूर्णतः वर्जित है।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के दोनों हाथों के अंगूठों के निशान का डिजिटल सत्यापन, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जाएगी। कदाचार या प्रतिरूपण करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थी को तुरंत परीक्षा से निष्कासित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्राधीक्षकों को जैमर की व्यवस्था एवं पूर्ण वीडियोग्राफी सहित विस्तृत दिशानिर्देश प्रदान कर दिए गए हैं।

Join us on: